AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

कॉलोनी अध्यक्ष के घर में दिनदहाड़े 15 लाख के जेवर-नकदी हुए चोरी : सौ फीट रोड की घटना

arln-admin by arln-admin
February 13, 2019
Reading Time: 1 min read
कॉलोनी अध्यक्ष के घर में दिनदहाड़े 15 लाख के जेवर-नकदी हुए चोरी : सौ फीट रोड की घटना


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARlive news)। शहर की सौ फीट रोड पर अशोक विहार कॉलोनी अध्यक्ष के घर में बदमाशो ने दिनदहाड़े करीब 15 लाख के जेवर-नकदी चोरी कर लिए। अध्यक्ष सुरेश कोड़िया पत्नी के साथ शाम को दुकान से घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे से लेकर घर की सभी अलमारियों के टूटे ताले और बिखेर सामान देखकर उनके होश उड़ गए।

तत्काल पड़ोसियों ने पहुंचकर उनको संभाला और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े हुई इतनी बड़ी चोरी की सूचना पर डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ सहित थानाधिकारी जाब्ता सहित मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार चोरी करीब 35 लाख रूप्ए से जेवर-नकदी से ज्यादा की हुई है, लेकिन सार्वजनिक कम की जा रही है। हालां कि घर मालिक ने 10 लाख रूप्ए नगदी, 10 तोला सोने के जेवर और करीब ढाई किलो चांदी के जेवर चोरी होने की बात कही है।

पुलिस ने बताया कि सुरेश कोड़िया अशोक विहार कॉलोनी अध्यक्ष हैं। यह कॉलोनी सौ फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे स्थित है। सुरेश कोड़िया का सिंधी बाजार में दातार गारमेंट्स नाम से बड़ी दुकान है। दुकान सुरेश कोड़िया और उनकी पत्नी दोनों ही संभालते हैं। सुबह दोनों घर से दुकान के लिए निकल गए थे। शाम को दुकान से आए तो सारे ताले टूटे हुए थे, घर पर नकदी और सोने, चांदी सहित सभी प्रकार जेवर सहित करीब 15 लाख की चोरी हुई है।

घर का हाल देखकर सुरेश कोड़िया के तो होश उड़ गए। उन्होंने मदद के लिए पड़ोसी राकेश जैन को बुलाया। राकेश जैन ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। राकेश जैन ने बताया कि कॉलोनी में दिनदहाड़े इस तरह से हुई चोरी से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है। अब क्या कोई घर से व्यापार करने दुकान पर भी नहीं जाएगा क्या। पूरे दिन घर पर इंसान चौकीदारी ही करेगा क्या, लगता है बदमाशो में पुलिस का कोई खौफ है ही नहीं।

देखिए चोरी के बाद घर मालिक का क्या हाल हुआ

Tags: #udaipur#theft news#54 lakh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .