
तत्काल पड़ोसियों ने पहुंचकर उनको संभाला और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े हुई इतनी बड़ी चोरी की सूचना पर डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ सहित थानाधिकारी जाब्ता सहित मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार चोरी करीब 35 लाख रूप्ए से जेवर-नकदी से ज्यादा की हुई है, लेकिन सार्वजनिक कम की जा रही है। हालां कि घर मालिक ने 10 लाख रूप्ए नगदी, 10 तोला सोने के जेवर और करीब ढाई किलो चांदी के जेवर चोरी होने की बात कही है।
पुलिस ने बताया कि सुरेश कोड़िया अशोक विहार कॉलोनी अध्यक्ष हैं। यह कॉलोनी सौ फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे स्थित है। सुरेश कोड़िया का सिंधी बाजार में दातार गारमेंट्स नाम से बड़ी दुकान है। दुकान सुरेश कोड़िया और उनकी पत्नी दोनों ही संभालते हैं। सुबह दोनों घर से दुकान के लिए निकल गए थे। शाम को दुकान से आए तो सारे ताले टूटे हुए थे, घर पर नकदी और सोने, चांदी सहित सभी प्रकार जेवर सहित करीब 15 लाख की चोरी हुई है।
घर का हाल देखकर सुरेश कोड़िया के तो होश उड़ गए। उन्होंने मदद के लिए पड़ोसी राकेश जैन को बुलाया। राकेश जैन ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। राकेश जैन ने बताया कि कॉलोनी में दिनदहाड़े इस तरह से हुई चोरी से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है। अब क्या कोई घर से व्यापार करने दुकान पर भी नहीं जाएगा क्या। पूरे दिन घर पर इंसान चौकीदारी ही करेगा क्या, लगता है बदमाशो में पुलिस का कोई खौफ है ही नहीं।
देखिए चोरी के बाद घर मालिक का क्या हाल हुआ

