शादियो से नगदी और जेवर से भरा पर्स चोरी करने वाले पकड़े गए।

एसपी कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि मध्यप्रदेश के राजगढ में गुलखेडी जाटखेडी निवासी राज उर्फ राजकुमार(20) पिता प्रहलादसिह सांसी और लक्ष्मी(30 ) पत्नी एरुडा सांसी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पिछले दिनों हुई अन्य वारदातों में भी पूछताछ जारी है। ये आरोपी वारदात के लिए एमपी से आते हैं और अक्सर वारदात के बाद उदयपुर से फरार हो जाते हैं।
महिला से पर्स लूट का आरोपी भी गिरफ्तार
दो दिन पहले सेलिब्रेशन मॉल के पीछे रोड पर महिला के साथ हुई पर्स लूट मामले में भी पुलिस ने आरोपी आजाद नगर, सेक्टर 3 निवासी अर्जुन पुत्र भैरूलाल को गिरफ्तार किया है। चमनपुरा, भूपालपुरा निवासी अदिती पत्नी अभिषेक गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वे 9 फरवरी की रात को मैं भाई की शादी के आशीर्वाद समारोह में जा रही थी। मॉल के पीछे कहीं नेकलेस गिर जाने से मैं उसे रोड पर ढूंढ रही थी, इसी दौरान बदमाश आया और झपट्टा मारकर पर्स लूट ले गया था।


