AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

लोकसभा चुनाव : भाजपा के मजबूत दावेदार चुन्नीलाल गरासिया और अर्जुनलाल मीणा

arln-admin by arln-admin
February 5, 2019
Reading Time: 1 min read
लोकसभा चुनाव : भाजपा के मजबूत दावेदार चुन्नीलाल गरासिया और अर्जुनलाल मीणा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब एकांत कमरे में राजेन्द्र सिंह राठौड़ एक-एक पदाधिकारी से फीडबैक ले रहे थे, तो शेखावत की मौजूदगी का किया सभी ने विरोध।

उदयपुर, लकी जैन (ARlive news)। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, नेताओं की दावेदारी भी खुलकर सामने आने लगी है। कुछ समय पहले तक एक-दूसरे के साथ खड़े हो रहे नेता अब एक-दूसरे की टिकट काटने और खुद की दावेदारी मजबूत करने के प्रयासों में जुटे हैं और अपने-अपने नाम समर्थकों के जरिए फीडबैक लेने आ रहे पार्टी के पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा रहे हैं। उदयपुर से लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया और मौजूदा सांसद अर्जुनलाल मीणा की मजबूत दावेदारी सामने आ रही है। हालां कि दिल्ली में होने के कारण इस बैठक में सांसद अर्जुनलाल मीणा शामिल नहीं हो पाए।

मंगलवार को महाप्रज्ञ विहार में पूर्व मंत्री व विपक्ष के उप नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने लोकसभा चुनाव को लेकर उदयपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में दिशा-निर्देश जारी करने के बाद राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने एक अलग कमरे में एक-एक पदाधिकारी को बुलाकर मौजूदा सांसद अर्जुनलाल मीणा की कार्यशैली पूछी और फीडबैक लेने के साथ उदयपुर से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के लिए बेहतर नाम का सुझाव भी लिया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने अनुसार संभावित प्रत्याशियों के नाम और उनके सकारात्मक पक्ष राठौड़ को बताए।

सूत्रों के अनुसार पदाधिकारियों के फीडबैक में लोकसभा चुनाव के लिए उदयपुर से मौजूदा सांसद अर्जुनलाल मीणा के अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया की मजबूत दावेदारी बताई और इनके मजबूत पक्ष भी रखे। वहीं लसाड़िया से दो बार प्रधान रहे कन्हैयालाल मीणा, भाजपा नेता नरेन्द्र मीणा सहित एक-दो नेताओं के नाम भी समर्थक पदाधिकारियों ने सुझाए हैं।

हालां कि राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने मीडिया से हुई बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव का उदयपुर संसदीय क्षेत्र से कौन प्रत्याशी होगा, इसके निर्णय के लिए पार्लियामेंट्री बोर्ड बैठता है और पार्लियामेंट्री बोर्ड ही प्रत्याशियों के नाम का अंतिम निर्णय करेगा।

पदाधिकारियों ने जताया विरोध तो बाहर आए पूर्व उपमहापौर

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ बैठक से अलग कमरे में एक-एक पदाधिकारियों को बुलाकर मौजूदा सांसद और संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक ले रहे थे, तब वहां कमरे में पीछे पूर्व उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत खड़े थे। कमरे में महेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी पर सभी पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई। बात जब राजेन्द्र सिंह राठौड़ तक पहुंची तो उनका ध्यान इस ओर गया और फिर उन्होंने महेन्द्र सिंह शेखावत को कमरे से बाहर जाने को कहा गया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा प्रभारी सुशील कटारा, शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व महापौर रजनी डांगी,  विधायक फुल सिंह मीणा, गौतम लाल मीणा, उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत भी मौजूद थे

8 फरवरी को करेंगे जेल भरो आंदोलन

राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने किसानों से संपूर्ण कर्ज माफी का वादा किया था। अभी राज्य के 59 लाख किसानों पर करीब 95 हजार 600 करोड़ रूपए का कर्ज है। लेकिन सरकार अब किसानों के साथ वादा खिलाफी कर अपनी बात से ही मुकर रही है। संपूर्ण कर्जमाफी के बजाए सरकार अल्पकालीन कर्ज माफी और डिफॉल्टर्स के कर्ज माफ करवाने की बात कर रही है। हम सरकार के मुकरने के खिलाफ जेल भरो आंदोलन करेंगे और सरकार नहीं मानी तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

Tags: udaipur#loksabha-seat#chunnilal-garasiya#arjunlal-meena#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .