उदयपुर,(ARlive news)। राजसमंद के गोमती हाईवे पर कितेला के पास सोमवार तड़के कार और ट्रक की भीड़ंत में चार व्यापारियों की मौत हो गई। चारों व्यापारी जयपुर में हुए स्टोनमार्ट में हिस्सा लेकर राजसमंद लौट रहे थे। हादसे की खबर जैसे ही व्यापारियों के घर पहुंची, तो कोहराम मच गया।
पुलिस ने बताया हादसे में राजसमंद के बडारड़ा निवासी रमेश चन्द्र (32) पुत्र भंवरलाल कुमावत, धोइंदा निवासी सुरेश (55) पुत्र चैकापन पिल्लई, कांकरोली निवासी अनिल कुमार राघवन (32) और विनयशेखर पुत्र चन्द्रशेखर पिल्लई की मौत हुई है। चारों जयपुर में हुए स्टोनमार्ट में हिस्सा लेने गए थे और रविवार रात वहां से लौटे थे। सोमवार तड़के चारों गोमती हाईवे पर पहुंचे थे कि इनकी एसयूवी कार और ट्रक में भीड़ंत हो गई। चारों गंभीर घायल हुए और कार में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों व्यापारियों को बमुश्किल कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
चारों के परिवार में जैसे ही इनके हादसों की जानकारी पहुंची, कोहराम मच गया। सुबह जैसे-जैसे व्यापारियों को इस हादसे की सूचना मिली, सभी इकट्ठे हुए और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बधाई।

