
सीएम अशोक गहलोत का 8 फरवरी को जालोर जिले का दौरा प्रस्तावित है. वे जालोर के सांचोर में पथमेड़ा गौशाला के कार्यक्रम में शामिल होंगे. सांचोर से ही सीएम गहलोत किसानों के ऋण माफी योजना की शुरूआत करेंगे. इस दौरान कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और वन पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई भी उनके साथ रहेंगे. किसानों के ऋण माफी पर मंत्रियों की समिति की रिपोर्ट भी आ चुकी है.
अभी दो दिन तक दिल्ली रुकेंगे सीएम
सीएम अशोक गहलोत रविवार को जनआकांक्षा रैली में शामिल होने के लिए पटना गए थे. शाम को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है. आगे अभी दो दिन तक सीएम गहलोत का दिल्ली रुकने का ही कार्यक्रम है. वे 5 फरवरी को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के करने के बाद जयपुर लौटेंगे. 5 फरवरी को प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश (पूर्व) का प्रभार संभालेगी. उसके बाद शाम को पांच बजे सीएम गहलोत जयपुर के लिए रवाना होंगे.


