AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

शराब तस्करों ने व्यापारी का अपहरण कर मांगी 20 लाख की फिरौती : धरे गए बदमाश

arln-admin by arln-admin
February 4, 2019
Reading Time: 1 min read
शराब तस्करों ने व्यापारी का अपहरण कर मांगी 20 लाख की फिरौती : धरे गए बदमाश


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(Arlive news)। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और उदयपुर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन कर अहमदाबाद से अपहरण किये गए व्यापारी को बदमाशो के चंगुल से छुड़ा का बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर अपहरण की 20 लाख रुपये की राशि को भी रिकवर किया है।

उदयपुर एसपी कैलाश चंद्र विश्नोई ने बताया कि सलूंबर की बस्स्ती गांव निवासी भीम सिंह, इसका साला अदवास निवासी हमेर सिंह, दोस्त गोविंद सिंह और डीडवाना निवासी दातार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के अनुसार 28 जनवरी को अहमदाबाद के सरदार नगर इलाके में रहने वाले व्यापारी हनुमान सिंह का एक सफेद रंग में आए बदमाशों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया है। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने हनुमान सिंह के फोन से उसको छोड़ने के लिए 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग उदयपुर जिले से की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई ने समस्त थाना अधिकारी एवं स्पेशल टास्क फोर्स को विशेष हिदायत देकर इसमें अलर्ट रहने के लिए कहा था। इसके बाद अहमदाबाद की सरदार नगर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर उदयपुर पहुँची। इस मामले के खुलासे के लिए उदयपुर एसपी ने अहमदाबाद पुलिस के साथ उदयपुर जिले की स्पेशल टास्क फोर्स को भी लगाया । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में टोल नाकों से गुजरी सभी गाड़ियों को गहनता से देखा तो संदिग्ध आई 10 गाड़ी चिह्नित हो गई, इसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश की तो मालिक उदयपुर जिले के सलूंबर इलाके में स्थित बस्सी गांव का होना सामने आया।

पुलिस ने जब गांव में जाकर कार मालिक भीम सिंह के बारे में पता लगाया तो यह सामने आया कि वह कई दिनों से घर से गायब है। इसी दरमियान व्यापारी हनुमान सिंह के फोन से बदमाशों ने उसके मित्र सुरेश से 25 लाख रुपए फिरौती मांगने की बात लगातार जारी रखी। हालांकि पुलिस ने व्यापारी हनुमान सिंह की जान को खतरे में नहीं डालते हुए हनुमान सिंह के मित्र सुरेश द्वारा अपहरणकर्ताओं को 20 लाख रुपये की फिरौती दिलवा दी गयी। इसके ठीक 1 घंटे बाद बदमाशों ने व्यापारी हनुमान सिंह को उदयपुर के पारस चौराहे पर छोड़ दिया।

पुलिस ने हनुमान सिंह के सुरक्षित मिलने के बाद संदिग्ध कार मालिक भीम सिंह का पता लगाया तो वह अपने ससुराल अदवास में मिला। जिस पर पुलिस ने भीम सिंह के ससुराल में दबिश दी और उसे और उसके 3 साथियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भीम सिंह मुख्य आरोपी है जबकि एक आरोपी उसका साला और 2 आरोपी उसके दोस्त है जो कि नागौर और सीकर जिले के रहने वाले है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भीम सिंह, अपने एक साथी गोविंद के साथ हरियाणा से गुजरात तक अवैध शराब का धंधा करता है और पिछले दिनों अजमेर में उसका एक ट्रक पुलिस की पकड़ में आ गया था जिससे उसे इस व्यवसाय में खासा नुकसान हुआ था। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए भीम सिंह और उसके साथी गोविंद ने षडयंत्र कर हनुमान सिंह के अपहरण की योजना बनाई।

हनुमान सिंह का गुजरात में वाहनों के पेंट करने का व्यवसाय है। एसपी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 4 दिन तक हनुमान सिंह को भीम सिंह के साले हमीर सिंह के घर पर अदवास में छुपा कर रखा था। आश्चर्यजनक बात यह है कि इन चारों आरोपियों में से एक आरोपी दातार सिंह पीएचडी विभाग डीडवाना में पद स्थापित है और उसने भी लालच में आकर इस तरीके की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस द्वारा इन चारों ही बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया है जो कि इन्हें अग्रिम अनुसंधान के लिए अहमदाबाद लेकर जाएगी।

Tags: udaipur#vyapari#abduction#udaipurpolice#vyapari#abduction#extortion

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .