जयपुर कलक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया करीब 250 कार्यालयों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों को जारी हुए नोटिस

जयपुर तहसील के कार्यालयों में 87, चौमू में 41, सांभर में 16, दूदू में 59, फागी में 45, सांगानेर में 76, चाकसू में 92, बस्सी में 64, जमवारामगढ़ में 49, शाहपुरा में 50, विराटनगर में 13, कोटपूतली में 35 तथा आमेर तहसील के कार्यालयों में 81 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। तहसील चाकसू में कार्यालय सहायक अभियंता जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण कार्यालय, उप स्वास्थ्य केन्द्र-निवारू तथा सहायक कृषि अधिकारी-जमवारामगढ़ बंद पाये गये।
कलेक्टर के निर्देश पर हुए इस औचक निरीक्षण के बाद कार्यालयों में हड़कंप का माहौल रहा। कई कर्मचारियों ने एक-दूसरे को फोन कर डाले और पूछा कि वहां कोई अधिकारी पहुंचे क्या, तुम कार्यालय में समय पर पहुंचे गए थे क्या।
कलक्टर ने बताया कि औचक निरीक्षण मे अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों को नोटिस जारी करने के लिए उनके नियत्रण अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। साथ ही नोटिस की प्रति और इस संबंध में की गई कार्यवाही से जिला प्रशासन कार्यालय को अवगत कराने के लिए संबंधित नियत्रण अधिकारियों को पाबंद किया गया है।


