उदयपुर,(ARlive news)। जिला के भींडर पुलिस ने सोमवार तड़के अभय कमांड सेंटर पर मुखबीर से पहुंची सूचना पर ईडाणा माता होटल सरहद गणेशपुरा के पास अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी है। पिकअप से पुलिस ने 135 कार्टन शराब के जब्त किए हैं और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के बाद भींडर थाने को निर्देश दिए गए। जिस पर उन्होंने मां ईडाणा क्षेत्र पहुंच पिकअप की तलाश की और आस-पास होटल व ढांबों को चैक किया। अम्बे होटल गणेशपुरा के पीछे खड्डे में एक पिकअप खडी थी जिसकी तलाशी ली तो पिकअप में कुल 135 कार्टन पार्टी स्पेेशल ब्रांड अग्रेजी शराब के भरे हुऐ थे, पुलिस ने मौके से पिकअप चालक डुंगरसिंह पिता भैरू सिंह राजपुत निवासी विजयामगरी, भीण्डर को गिरफ्तार किया है।

