नई दिल्ली,(ARlive news)। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ऋषि कुमार शुक्ला को केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। ये जानकारी हमें सूत्रों की तरफ से मिली है। 1984 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी, जावेद अहमद, रजनी कांत मिश्रा और एसएस देसवाल, प्रतिष्ठित पद के लिए शीर्ष दावेदारों में से एक थे।