
विधानसभा चुनाव में झाला को मावली से टिकट मिलने के बाद जब इन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया था, तब पार्टी के झाला को हटाकर पुष्कर लाल डांगी को वहां से टिकट दे दी थी। इससे लाल सिंह झाला को काफी ठेस पहुंची थी। उस वक्त उन्होंने देहात जिला अध्यक्ष पद छोड़ने की ईच्छा जाहिर की थी। हालां कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में उनकी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन्हें कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
कमेटी की उदयपुर कार्यकारिणी में श्यामलाल चौधरी को संगठन महामंत्री सहित 26 पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, 25 पदाधिकारियों को महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 3 प्रवक्ता, 20 सचिव और 19 सहसचिव बनाए गए हैं।
पदाधिकारियों की सूची :



