
नियमानुसार एसीबी पत्नी सहित परिवार के सदस्यों के नाम पर जो संपत्ति है, उसका उनसे आय स्त्रोत पूछेंगे, अगर वे इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और पड़ताल में सामने आया कि यह संपत्ति भी सहीराम की घूसखोरी से खरीदी गई है, तो इस स्थिति में पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी आरोपी बनाए जा सकते हैं।
एसीबी आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि सहीराम मीणा की पत्नी के नाम पर जो संपत्ति है, उसकी भी जांच की जाएगी। उनसे सोर्स ऑफ इनकम पूछा जाएगा कि यह कहां से आए। अगर वे एक्सप्लेन नहीं कर पाई तो आरोपी बन सकती हैं।
आय से अधिक संपत्ति का भी बनेगा मामला
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि सहीराम मीणा की समस्त संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। अब तक 300 करोड़ से अधिक संपत्ति का खुलासा हो चुका है, प्रथमदृष्ट्या आय से अधिक संपत्ति का मामला बन सकता है। हर पहलू की जांच की जा रही है।


