AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

कटारिया के बिगड़े बोल : चाकरी करने पैदा नहीं हुए, चाहे वह प्रधानमंत्री मोदी हो या कोई और

arln-admin by arln-admin
January 29, 2019
Reading Time: 1 min read
कटारिया के बिगड़े बोल : चाकरी करने पैदा नहीं हुए, चाहे वह प्रधानमंत्री मोदी हो या कोई और


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाड़ा में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के भाषण के दौरान छात्रों ने किया हंगामा। 

उदयपुर,(ARlive news)। भीलवाड़ा में मंगलवार को माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जैसे ही नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने अपना भाषण देना शुरू किया, तो कॉलेज में एनएसयूआई के छात्रों ने मंच के पास नारेबारी शुरू कर हंगामा कर दिया।

छात्रों के हंगामे से गुस्से में आए कटारिया के भी बोल बिगड़ गए और छात्रों को नसीहत देते बड़बोले पन में यहां तक बोल गए कि इमरजेंसी में 18 महीने जेल में रहे, लेकिन माफी नहीं मांगी।जिन उद्दश्यों को लेकर संगठन बनाया है, उससे हम पीछे नहीं हट सकते हैं। कटारिया ने कहा हमने किसी व्यक्ति की पूजा नहीं की। हम किसी व्यक्ति की नौकरी करने पैदा नहीं हुए हैं, फिर चाहे वह देश का प्रधानमंत्री मोदी हो या कोई और। हम उसकी चाकरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। जो देश आगे बढ़ाएगा, हम उसकी मदद करेंगे।

माता-पिता को बुलाने और नेताओ को न बुलाने पर हुआ हंगामा

भीलवाड़ा के माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था। अध्यक्ष एबीवीपी के चुने गए हैं। एनएचयूआई की मांग थी कि इस कार्यक्रम में किसी पार्टी के नेताओं को न बुलाकर सिर्फ छात्रों के माता-पिता को ही बुलाया जाए।

हंगामें के अंदेशे को देखते हुए कॉलेज में भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। जैसे ही नेताप्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया कार्यक्रम में पहुंचे, एनएसयूआई के छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस छात्रों को शांत कर ही रही थी कि तभी गुलाबचंद कटारिया ने जैसे ही मंच पर उद्बोधन शुरू किया, एनएचयूआई के दो छात्र गिलू सिंह और मनोज ने विरोध ने मंच के पास जाकर नारेबाजी शुरू कर दी और हंगाम किया। यह देखकर हरकत में आई पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया, लेकिन इस दौरान कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस सब से गुस्से में आए कटारिया ने कहा कि किसी की चाकरी करने वाले नहीं हैं। पढ़लिखकर डिग्रियां हासिल करने से कुछ नहीं होगा, जब तक देश के प्रति कोई सोच नहीं बनेगी। उन्होंने एबीवीपी के छात्रों से कहा कि आप मन छोटा न करें, विरोध बर्दाश्त करो। दुनिया को जोड़कर आगे चलना है, तभी देश आगे बढ़ेगा। यह जो छोटी सोच है, इससे मैं नहीं डरता हूं। अगर डरता तो विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता होते हुए इमरजेंसी में 18 महीने के लिए जेल नहीं जाता।

कटारिया ने कहा हमने कभी कायरता नहीं दिखाई। जेल में था तो मेरे मामा जी आए थे कि माफीनामा लिखकर देदे सुखाड़िया जी को दिखाएंगे तो जेल से छोड़ देंगे। तब भी मैंने साफ मना कर दिया था कि माफी लिखकर नहीं दूंगा, भले ही यहां से लाश निकले। हमने कभी भी किसी व्यक्ति की पूजा नहीं की। हम किसी की नौकरी करने पैदा नहीं हुए हैं, चाहे देश का प्रधानमंत्री मोदी हो, चाहे कोई और हो। हम उसकी चाकरी करने पैदा नहीं हुए हैं। जो देश को आगे बढ़ाएगा, उसकी मदद करेंगे। बाद में कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कहा कि देश जब भ्रष्टाचार की भट्टी में जल रहा था, तब ऐसे प्रधानमंत्री ने देश को बचाने का काम किया है।

Tags: bhilwara#chhatra-sangh-karyalay-NSUI#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .