AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

किसानों जैसा गमछा सिर पर बांध बैलगाड़ी लेकर निकले कटारिया, कर्जमाफी में देरी पर कांग्रेस से मांगा जवाब

arln-admin by arln-admin
January 28, 2019
Reading Time: 1 min read
किसानों जैसा गमछा सिर पर बांध बैलगाड़ी लेकर निकले कटारिया, कर्जमाफी में देरी पर कांग्रेस से मांगा जवाब


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARlive news)। नेता प्रतिपक्ष व उदयपुर शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की कर्जमाफी में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। किसानों के प्रतीक चिह्न बैलगाड़ी लेकर निकले कटारिया कार्यकताओं के साथ सुबह टाउन हॉल से रवाना हुए, मुख्य चौराहों से होते हुए कलक्ट्री पहुंचे। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा बैलगाड़ी में बैठे और कटारिया ने बैलगाड़ी की अगवानी की।

कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किसानों को लेकर दिए कर्जमाफी के बयान पर हम संतुष्ट नहीं हैं। गहलोत ने कर्जमाफी का वादा किया था, यह नहीं कहा था कि कॉपरेटिव से लिया कर्ज माफ होगा या डिफॉल्टर का कर्ज माफ होगा। किसानों का पूरा कर्जा माफ करने की बात कही गई थी, अब मुख्यमंत्री गहलोत स्पष्ट करें किसानों का कब और कितना कर्ज माफ होगा। अभी तक इस संबंध में सरकार ने कुछ भी नहीं किया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सवर्ण जाति को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण पर भी लिए जाने वाले उनके निर्णय को स्पष्ट करें। उन्होंने जनता को यह कह दिया कि राज्य में 10 प्रतिशत आरक्षण सवर्णों को देंगे, लेकिन कब देंगे स्पष्ट नहीं किया। एक महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी और फिर लोकसभा चुनाव आ जाएंगे, उस दौरान कोई कार्य होगा नहीं, तो इससे पहले मुख्यमंत्री इस संबंध में कब तक निर्णय लेंगे यह स्पष्ट करें।

मेवाड़ से करेंगे ऑलआउट

कटारिया ने चुनौती देने के अंदाज में कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मेवाड़ में स्थिति स्पष्ट हो गई थी, और अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मेवाड़ से ऑलआउट होगी।

Tags: #udaipur#BJP#railly#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .