
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार मोहनलाल गुप्ता को जयपुर शहर, विधायक रामलाल शर्मा को जयपुर देहात उत्तर, पवन कुमार मावंडिया को झुंझुनू, घनश्याम बालाहेड़ी को दौसा, जितेन्द्र फौजदार को भरतपुर, हेमेन्द्र वशिष्ठ को करौली, रवीन्द्र श्रीमाली को उदयपुर शहर, भंवर सिंह पंवार को उदयपुर देहात, विरेन्द्र पुरोहित को राजसमंद, शिवशंकर हेड़ा को अजमेर शहर, जगतनारायण जोशी को जोधपुर शहर, जगराम विश्नोई को जोधपुर देहात, नारायण पुरोहित को सिरोही, विधायक बिहारीलाल विश्नोई को बिकानेर देहात और पंकज गुप्ता को चुरू का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।


