
सवलाराम अहीर और प्रदीप भाई अहीर ने संबोधित करते हुए कहा कि रेजांगला की लड़ाई में अपने 120 अहीर भाइयो ने प्राण न्यौंछावर कर चीन के 700 सैनिकों को चौकी पर कब्जा नहीं करने दिया था। आज भी रेवाड़ी में अहीर धाम बना हुआ है जहां प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है पहले हमारी अहीर रेजिमेंट हुआ करती थी, जो अंग्रेजों द्वारा बंद कर दी गई। हम वापिस भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग करते हैं, इसी के तहत यह रैली निकाली जा रही है। सभी ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अहीर रेजिमेंट की मांग की।
सभा को महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल अहीर और युवा जिला अध्यक्ष माधव अहीर ने संबोधित किया, इस मौके पर युवा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल अहीर, अहीर महासभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल अहीर, धनराज अहीर, युवा जिला अध्यक्ष माधव अहीर, युवा महासभा के सम्भाग महामंत्री हेमन्त अहीर, भींडर ब्लॉक अध्यक्ष भँवर लाल अहीर, जिला सचिव चुन्नी लाल अहीर, ओंकार अहीर, रूप लाल अहीर, पृथ्वीराज अहीर, उदय लाल अहीर, पन्ना लाल अहीर, कैलाश अहीर, हीरा लाल अहीर, हरिकृष्ण अहीर, जगदीश अहीर, नारायण अहीर किशन अहीर, राजमल अहीर, नरेश अहीर, श्याम लाल अहीर, पूरण अहीर, कुलदीप अहीर एवं भींडर ब्लॉक के सभी स्वजाती बंधु एवं युवा उपस्थित रहे, फिर यात्रा ने नीमच के लिए प्रस्थान किया ।


