
तबादला सूची के अनुसार एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा को उदयपुर शहर कानून-व्यवस्था, अनंत कुमार को उदयपुर मुख्यालय, दशरथ सिंह को उदयपुर ग्रामीण, अताउर्रहमान को डिप्टी कमांडेंट एमबीसी खेरवाड़ा लगाया है। वहीं उदयपुर पश्चिम सर्किल डीएसपी स्वाति शर्मा को हाल ही हुई पदोन्नति के बाद एडि.एसपी अपराध एवं सतर्कता उदयपुर रेंज और वल्लभनगर डीएसपी हिम्मत सिंह देवल को पदोन्नति के बाद एडि.एसपी पीटीएस खेरवाड़ा लगाया है।
उदयपुर एडि.एसपी सिटी पारसमल जैन का कोटा ग्रामीण और एडिएसपी मुख्यालय बृजेश कुमार सोनी का बूंदी तबादला हुआ है।


