AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

आचार संहिता से पूर्व विकास कार्यों को पूर्ण करें : सांसदगण

arln-admin by arln-admin
January 25, 2019
Reading Time: 1 min read
आचार संहिता से पूर्व विकास कार्यों को पूर्ण करें : सांसदगण


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक। 

उदयपुर,(ARlive news)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में सांसदगण ने इस बात पर जोर दिया कि आचार संहिता लगने से पूर्व विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के विभिन्न प्रस्तावों के आधार पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत अपने मद से अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट दिया है इस बजट के आधार पर प्रगतिरत कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें एवं जिन कार्यों की स्वीकृति या अन्य फोर्मेलिटिज बाकी है उसे पूर्ण कर कार्यों को प्रारंभ करें।

बैठक में जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा, उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, भंवर सिंह पंवार, जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चैधरी, एसीईओ मुकेश कलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सांसदगणों ने स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति, मनरेगा, डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट होने वाले विभिन कार्यों, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, आईपीडीएस व जीएसएस निर्माण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, मिड डे मिल सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, बैंक, टेलीकाॅम, नेटवर्किंग आदि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में विभागीय अधिकारियों से समीक्षा की और इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Tags: samanvay samiti ki baithak

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .