AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

लोकसभा चुनाव : आडवाणी नहीं तो प्रतिभा लड़ेगी गांधीनगर से चुनाव…?

arln-admin by arln-admin
January 21, 2019
Reading Time: 1 min read
लोकसभा चुनाव : आडवाणी नहीं तो प्रतिभा लड़ेगी गांधीनगर से चुनाव…?


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARlive news)। लोकसभा चुनाव 2019 की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। इस बीच ख़बर है कि भारतीय जनता पार्टी अपने भीष्म पितामह को गुजरात के गांधी नगर से चुनाव लड़ा सकती है। बशर्ते आडवाणी का स्वास्थ यदि ठीक-ठाक रहा तो। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी उम्र दराज नेताओं को जहां चुनाव से दूर रखने की योजना बना रही थी वहीं अब इस बात पर मंथन हो रहा है कि उन नेताओं को मैदान में उतारा जाय जो चुनाव जीतने की मद्दा रखते हों। क्योंकि 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में 2019 का लोकसभा का चुनाव कठिन चुनौतियों एवं संघर्षों से भरा होगा इस भाजपा भी समझने लगी है। क्योंकि 2019 का चुनाव कठिन होने वाला है।

सूत्रों की मानें तो 91 साल के हो चुके आडवाणी यदि किन्हीं कारणों वश चुनाव नहीं लड़ते हैं तो उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी को भाजपा गांधीनगर से चुनाव लड़ा सकती है। फिलहाल प्रतिभा आडवाणी अभी तक राजनीति से दूर रही हैं और अपने पिता लालकृष्ण आडवाणी की पूरा देख भाल करती हैं। प्रतिभा आडवाणी साये की तरह अपने पिता के साथ रहती हैं। हम बता दें यह ताजा घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब एनडीए के कुछ सहयोगी भाजपा से नाराज हैं। चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी जहां एनडीए से अलग हो गई, वहीं शिवसेना और जेडीयू भी अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। उधर बीजेपी विरोधी दल राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की कोशिशों तेज़ करते दिख रहे हैं।

हम बता दें कि आडवाणी ने पिछले लोकसभा चुनाव में गुजरात की गांधीनगर सीट से जीत दर्ज की थी, हालांकि उसके बाद वह पार्टी में हाशिये पर ही हैं। आडवाणी और जोशी को भाजपा संसदीय बोर्ड में भी जगह नहीं दी गई। उन दोनों पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया गया, जिसमें उनके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी शामिल हैं।

अब भाजपा अपने सांसदों-विधायकों के लिए तय की गई उम्र की बंदिश को तोड़ते हुए वरिष्ठ नेताओं को पार्टी आगामी चुनावों में उतारने पर विचार कर रही है। भाजपा द्वारा यह तर्क दिया जा रहा है कि पार्टी उम्मीदवारों की उम्र की जगह उनकी जीत की संभावनाओं को ध्यान रखेगी।

सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी

Tags: #loksabha-adwani#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .