AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

ईसाई धर्म कबूलती तो मिलते तीन लाख रूपए, नहीं किया तो पति ने छोड़ दिया

arln-admin by arln-admin
January 21, 2019
Reading Time: 1 min read
ईसाई धर्म कबूलती तो मिलते तीन लाख रूपए, नहीं किया तो पति ने छोड़ दिया


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का महिला ने किया खुलासा।
थाने में सुनवाई नहीं हुई तो कलेक्टर और एसपी को दिया परिवाद। 

उदयपुर,(ARlive news)। जिले के आदिवासी अचंल में आज भी धर्मपरिवर्तन करवाने और रूपयों का लालच बताकर ईसाई धर्म कबूल करवाने का काम चल रहा है, इसका एक उदाहरण सोमवार को सामने आया, जब एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ कलेक्टर और एसपी को परिवाद दिया और आरोप लगाया कि तीन लाख रूपए के लालच में पति उससे जबरन ईसाई धर्म कबूल करवाना चाहते थे, जब उसने ऐसा नहीं किया तो उसे घर से निकाल दिया।

पहाड़ा थाना क्षेत्र के सकलाल निवासी कमला कुमारी सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को परिवाद देकर न्याय की गुहार लगाई है। कमला कुमारी ने बताया कि उसकी पिछले साल उखेड़ी गांव में शादी हुई थी। शादी के समय ससुराल वालों ने नहीं बताया था कि उन लोगों ने ईसाई धर्म कबूल किया हुआ है। हिंदू बताकर शादी की। शादी के 10-15 दिन बाद ही मुझे चर्च चलने को कहा और पति ने बताया कि वहां ईसाई धर्म कबूल करवाएंगे, मैंने जब ईसाई धर्म कबूल करने से मना कर दिया तो मुझे 3 लाख रूपए मिलने का लालच भी दिया और कहा कि ईसाई धर्म कबूल किया तो तीन लाख रूपए भी मिलेंगे। महिला ने बताया कि जब ईसाई धर्म कबूल करने से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया और कहा कि धर्म कबूल नहीं करना है तो अपने पिता के घर से तीन लाख रूपए ले आना।

महिला ने बताया कि उसने गत वर्ष पहाड़ा थाने में इसकी रिपोर्ट दी थी, लेकिन दो-ढाई महीने बीतने के बाद भी थाना पुलिस ने ससुराल वालों पर कोई कार्यवाही नहीं की और न ही मामले की जांच शुरू की। उल्टा मेरे माता-पिता को झूठे मामलों में पुलिस फंसाने लगी। आज मजबूरन मुझे यहां तक आना पड़ा और उच्च अधिकारियों को मेरी पीड़ा बताकर न्याय की गुहार लगाई है।

Tags: dharma-parivartan#udaipur-tribal

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .