आयोजन को लेकर हुई बैठक।

एडीएम सिटी संजय कुमार और एडीएम प्रशासन चांदमल वर्मा ने सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई, टॉयलेट, पानी, सुरक्षा आदि के साथ ही पार्किंग व्यवस्था एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने कहा कि लगातार तीन वर्षों से हो रहे वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ने लेकसिटी की पर्यटन के क्षेत्र में पहचान को नई ऊंचाइयां दी है।
बैठक में यूआईटी विशेषाधिकारी ओपी बुनकर, एएसपी पारस जैन, पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना, एमबी चिकित्सा से डॉ. रमेश जोशी, यूआईटी से एक्सईएन मुकेश जानी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोजक टीम सहर के संस्थापक संजीव भार्गव मौजूद थे।
150 से अधिक नामचीन कलाकार देंगे परफॉरमेंस
भार्गव ने बताया कि फेस्टिवल का यह चौथ संस्करण दुनियाभर के 150 से अधिक नामचीन कलाकारों की परफॉर्मेंस के साथ होगा। इसमें स्पेनए इटली, फ्रांस, क्यूबा, ब्राजील, भारत सहित 20 से अधिक देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे। हर साल 50000 से ज्यादा लोगों की आमद के साथ, यह फेस्टिवल देश में प्रदर्शनकारी कला जगत को रूपांतरित कर देने वाला साबित हुआ है।
आयोजन के दौरान एयरपोर्ट एवं रेल्वे स्टेशन पर भी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति जाएगी तथा इन दोनो स्थलों पर आगंतुकों को इवेंट की जानकारी प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी।


