
जानकारी के अनुसार धौलपुर के पार्वती सदन जीटी रोड निवासी जसवंत सिंह गुर्जर ने इस साल इस फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। 2 जनवरी, 2019 को जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां की गई इस शिकायत के बाद गिर्राज सिंह मलिंगा के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि गिर्राज सिंह पुत्र छोटेलाल ने दसवीं की परीक्षा वर्ष 2016 में (रोल नंबर – 4001843) डीएवी इंटर कॉलेज, मोतीकटरा से कक्षा नौ के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर उत्तीर्ण की है।
कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने इस घटनाक्रम से अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने बताया है कि ऐसा कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। कुछ सामने आएगा, तब बता पाएंगे. जो भी मामला है सामने आने पर उचित कदम उठाएंगे।
सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी


