AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

सीपी जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष पद संभाला : सदस्यों से कहा कि सदन में मुद्दे ऐसे उठाएं, जो राज्य में आ रही चुनौतियों का समाधान करें

arln-admin by arln-admin
January 16, 2019
Reading Time: 1 min read
सीपी जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष पद संभाला : सदस्यों से कहा कि सदन में मुद्दे ऐसे उठाएं, जो राज्य में आ रही चुनौतियों का समाधान करें


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
गहलोत ने कहा कांग्रेस के साथ अन्याय और विपक्ष को शिकायत मत होने देना।

जयपुर,(ARlive news)। 15वीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन डॉ.सीपी जोशी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद संभाला। विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन में सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए जोशी ने कहा कि वर्ष 1952 से अब तक राज्य विधानसभा में कई ऎसे नियम-कानून बने जिनसे प्रदेश का विकास चरमोत्कर्ष पर पहुंचा है। इन्हीं कानूनों के माध्यम से आज किसान को अपनी जमीन का मालिकाना हक मिलने का सपना साकार हो  सका है।

उन्होंने कहा कि आज नौजवानों को हमसे बहुत अपेक्षाएं हैं। हमें इस विधानसभा में सड़क, बिजली, आधारभूत सुविधाओं के विकास जैसे मुद्दों के साथ ही नौजवानों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए तकनीक तथा नवाचारों का ध्यान रखते हुए नियम-कानून बनाएं। हर नौजवान का सपना है कि उसे रोजगार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि शहरों तथा गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान रूप से अवसर मिलने चाहिए और गांव तथा शहर के बीच के शिक्षा के अन्तर को पाटना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि आप द्वारा सदन में उठाए जाने वाले मुद्दे, वाद-विवाद या बहस के विषय ऎसे होने चाहिए जो राजस्थान के सभी क्षेत्रों में सामने आ रही चुनौतियों का समाधान करें। उन्होंने सभी विधायकों से विधानसभा की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

15 जनवरी से शुरू हुई राजस्थान विधानसभा के सत्र का कामकाज कम से कम 22 जनवरी तक चलेगा। 17 जनवरी को विधानसभा में राज्यपाल कल्याण सिंह का अभिभाषण होगा और उसके बाद सदन के औपचारिक कामकाज की शुरुआत भी होगी। इस दिन पूर्व में दिवंगत हुए राजनेता और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए शोकाभिव्यक्ति की जाएगी। इसके अगले दिन यानि 18 जनवरी से सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद सदन में आगे की कार्यवाही शुरू होगी। 23 जनवरी को ही राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से सदन में जवाब पेश किया जाएगा। हालांकि इस बीच 19 और 20 जनवरी को सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

” डॉ. जोशी के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सदन में सीएम गहलोत ने कहा कि जोशी का सदन से पुराना नाता रहा है, इन्होंने पक्ष विपक्ष में रहकर सदन की गरिमा बढ़ाई है. उन्होंने कहा, ”सभी दलों ने मिलकर आपका सर्वसम्मति से निर्वाचन किया है, अध्यक्ष से उम्मीद करता हूं कि विपक्ष को कोई शिकायत नहीं रहेगी. गहलोत ने कहा, महोदय, आप कांग्रेस के साथ भी अन्याय मत होने देना”.

” सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने डॉ. जोशी को बधाई देते हुए कहा, विधानसभा का सर्वोच्च पद पर आसीन होने की बधाई, विपक्ष के प्रति अध्यक्ष का सहयोग रहे. बता दें कि  डॉ. सीपी जोशी की छवि तेजतर्रार नेता की है. उन्हें संसदीय मामलों की गहरी समझ है. डॉ. जोशी सदन में बेहतरीन वक्ता रहे हैं. पक्ष विपक्ष में विधानसभा में उनके तर्क अकाट्य रहे हैं. अब सीपी जोशी के सामने विधानसभा को चलाने की नई जिम्मेदारी होगी”.

Tags: #CP-joshi#vidhansabha-adhyaksh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .