
मामले की जांच कर रहे प्रशिक्षु आरपीएस संजय सिंह ने बताया कि भूपेश कुमार के पास “शॉप फॉर मैक्स डॉट कॉम” के प्रतिनिधि बनकर युवक का फोन आया। उसने फोन पर बताया कि भूपेश कुमार करंट कस्टमर में चयनित हुए हैं और उन्हें सप्राइज गिफ्ट मिलेगा। लेकिन इसके लिए वेबसाइट से कुछ शॉपिंग करनी होगी। आरोपियों के झांसे में आकर भूपेश कुमार ने सबसे पहले 499 रूपए कीमत की जींस ऑनलाइन शॉपिंग की।
इस तरह बार-बार किसी ने किसी बहाने से आरोपी युवक ने भूपेश को झांस में लेकर 10 बार कुछ खरीददारी करवाकर 10 बार ट्रांजेक्शन करवाया। इसके बाद आरोपी ने भूपेश कुमार को बताया कि उनकी सरप्राइज गिफ्ट में ऑल्टो कार निकली है। आरोपी ने कार की एनओसी और अन्य दस्तावेजी कार्य के नाम से और रूपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इस प्रकार आरोपियों से 2 लाख 70 हजार रूपए का भूपेश कुमार से ट्रांजेक्शन करवा लिया और फिर कार घर पहुंचाने की कहकर फोन काट दिया। चार-पांच दिन बाद भी जब कोई कार घर नहीं आई तो भूपेश कुमार ने उस नंबर पर फोन किया तो वह स्वीच ऑफ निकला और उस वेबसाइट पर मेल किया तो उसका भी कोई जवाब नहीं आया। ठगी का एहसास होने पर भूपेश कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।


