AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

खजूर में बीज की जगह सोने के टुकड़े रखकर हो रही सोना तस्करी

arln-admin by arln-admin
January 14, 2019
Reading Time: 1 min read
खजूर में बीज की जगह सोने के टुकड़े रखकर हो रही सोना तस्करी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ,(ARlive news)। जिम्मेदारों के लाख प्रयासों के बावजूद राजधानी में सोने की तस्करी का बड़ा गिरोह सक्रिय हो गया है। तस्कर न केवल विभिन्न प्रांतों से बल्कि विदेशों से सोना तस्करी कर रहे हैं। कस्टम और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कई चैकाने वाली बात उजागर हुई है।

तस्करी का सोना पकड़ा न जा सके इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। गिरोह के सदस्य खजूर का बीज निकालकर उसमें सोने के छोटे-छोटे टुकड़े भर कर विदेशों से तस्करी कर रहे हैं।

आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले चार माह में करीब आठ किलो सोना पकड़ा जा चुका है। अमौसी एयरपोर्ट से हाल में ही कस्टम और पुलिस ने तस्करों को दबोचा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तस्करी के तरीकों में तेजी से बदलाव हुआ है।

हवाई जहाज के जरिए विदेशों से तस्करी करने वाला गिरोह सोने का गोल्ड फ्वॉयल बनाकर भेज रहे हैं। यही नहीं रबर पेस्ट के रूप में सोने को परिवर्तित कर राजधानी लाया जा रहा है। सोने के बिस्किट की तस्करी के साथ शुरू हुआ यह धंधा अब अलग-अलग आकार में देखने को मिल रहा है। तस्कर जूसर मिक्सर में सोने का मोटर बनाकर फिक्स कर देते हैं और उसे विदेशों से भारत भेज रहे हैं।

सबसे ज्यादा दुबई से तस्करी की बात सामने आई है। हालांकि इन दिनों बैंकॉक से भी लखनऊ में सोना तस्करी की जा रही है। तस्कर अब भूटान से सोना लेकर सड़क मार्ग से अलग-अलग प्रांतों में तस्करी कर रहे हैं। हाल में ही राजस्व अभिसूचना निदेशालय (डीआरआइ) ने चिनहट से दो तस्करों को गिरफ्तार किया था, जो कार से 33 किलो सोना लेकर जा रहे थे। तस्कर भूटान से सोना लेकर पश्चिम बंगाल के रास्ते सड़क मार्ग से राजधानी के अलावा आगरा में खेप पहुंचाते हैं।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .