हेलमेट होता तो बच सकती थी जान।

अम्बामाता थाने के एएसआई जगदीश ने बताया कि हादसे में ओड बस्ती निवासी निशांत (25) पुत्र नरेश सचदेव और नागौर हाल कालका माता रोड, यूनिवर्सिटी निवासी विकास(22) पुत्र डालचंद की मौत हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रानी रोड पर नेहा कक्कड़ शो के बाद सभी लौट रहे थे। तभी युवक अपनी पावर बाइक पर तेज गति में आया, स्कूटी सवार युवक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक अपनी गाड़ियों से उछलकर कर सड़क पर गिरे। एक युवक के सिर का पिछला हिस्सा सड़क और फुटपाथ से टकराया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिर में गम्भीर चोट आने से जहां वह गिरा था, वहां सिर के नीचे खून ही खून बिखर गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दूसरा युवक गम्भीर घायल था। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स से दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने बताया एक युवक के सिर पर गहरी चोट थी, अगर हेलमेट पहने होता तो शायद बच सकता था, क्यों कि उसके बाकी शरीर पर गम्भीर चोट नहीं थी।
दिन में चार युवकों की मौत हुई थी


