डोडा चूरा खरीदने जा रहा युवक।

एसपी कैलाश चंद्र विश्नोई ने बताया कि धमोत्तर, प्रतापगढ़ निवासी दीपेश कुमार पाटीदार पुत्र नाथू लाल पाटीदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस टीम ने साकरोदा गैस प्लांट के पीछे फार्म हाउस के पास एक वेंटो फॉक्सवैगन कार से पकड़ा है। जहां उसके कब्जे से 4.20 लाख रुपये नगद, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल उसने मध्य प्रदेश मंदसौर से कुछ समय पूर्व खरीदी थी और कार में मिले रुपए हिसार ,हरियाणा से हवाला के कारोबार के जरिए उदयपुर से प्राप्त किये थे, जिससे उसको डोडा चूरा खरीदना था।
जेल में मिले बदमाशों ने हरियाणा से भेजे हवाला कारोबार के रुपये
आरोपी पूर्व में भी प्रतापगढ़ में एनडीपीएस के प्रकरण में करीब डेढ़ वर्ष जेल में रह चुका है। जेल में रहने के दौरान ही उक्त अभियुक्त का हरियाणा के बदमाशों से संपर्क हुआ। उन्हीं बदमाशों ने डोडा चुरा खरीदने के लिए हवाला कारोबार से यह रुपए भेजेें।
कार्यवाही में निरीक्षक हरेंद्र सिंह सोढा, डा. हनवंत सिंह राजपुरोहित, गोवर्धन सिंह भाटी, हैेड कांस्टेबल सुखदेव, कांस्टेबल योगेश कुमार, अनिल, सलीम, भंवरलाल, प्रहलाद, भरत, भारत सिंह, अचलाराम, राजेंद्र सिंह, भावेश, भीम सिह, विश्वेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भुमिका रही है।


