उदयपुर के ओगणा थाना क्षेत्र का मामला, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया

ओगणा थानेदार शिव सिंह ने बताया कि आरोपी रमेश पुत्र खातू वडेरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी 5 साल की पुत्री पुष्पा और 3 साल के पुत्र राजू की हत्या की है।
परिजनों ने बताया कि आरोपी गांजा पीने का आदि है और हर वक्त नशे में रहता है। इससे परेशान होकर पत्नी बुधवार को घर छोड़कर पीहर चली गई थी। घर पर दोनों मासूम बच्चे बेटी पुष्पा और राजू ही थे। रमेश नशे की हालत में ही घर आया और उसे पत्नी के पीहर जाने का पता चला तो वह गुस्से में आ गया और उसने दोनों मासूम बच्चों के साथ निर्दयता से मारपीट शुरू कर दी। राजू ने बच्चों को जमीन और दीवारों से पटक-पटक गंभीर घायल कर दिया और फिर घर से चला गया।
सुबह परिजन व आस-पड़ोसियों ने घर देखा तो दोनों बच्चे गंभीर घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए थे। परिजनों ने दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।


