जयपुर,(ARlive news)। कांग्रेस की किसान रैली बुधवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हुई। रैली में सम्मिलित हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने किसानों को संबोधित करते हुए अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निषाना साधा। राहुल ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को मोदी ने रात को 10 बजे हटायाए क्योंकि वो राफेल मामले की जांच कर रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर को वापस लगाया है।
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 56 इंच की छाती वाले पीएम राफेल मामले पर लोकसभा में एक मिनट के लिए नहीं आ पाए।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का मालिक राजस्थान की जनताए यहां का युवा है। हमारा काम आपकी आवाज सुनना है। हमारे दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो समस्या राजस्थान के किसान के लिए हैए वही पूरे हिंदुस्तान के किसान की है। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता और किसान ने ये संदेश दिया है कि जबतक आप किसानों का कर्जा माफ नहीं करेंगे तबतक आपको चैन से सोने नहीं देंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के किसानों के लिए प्लानिंग की जरूरत है। हमें किसान की शक्ति को पहचानना होगा क्योंकि देश को नई सोच की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों से कहना चाहता हूं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान का किसान बैकफुट पर बैटिंग ना करे। हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे और छक्का मारेंगे। पीएम मोदी तो बैकफुट पर जाकर खेलते हैं।