चुनाव से पहले आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में पकड़ी शराब

आबकारी विभाग के सर्किल इंस्पेक्टर अजय जैन ने बताया कि शराब पंजाब मेड है और सिर्फ अरूणाचल प्रदेश में ही बेची जा सकती है। शराब की बिल्टी केबल की है और हरियाणा से गुजरात सप्लाई होनी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि यह शराब गुजरात भेजी जा रही थी।
मुखबीर की सूचना पर हमने मावली से कंटेनर का फोलो करना शुरू किया था और भीलवाड़ा पहुंचते-पहुंचते कंटेनर पकड़ा। लेकिन हमारे रोकने से पहले कंटेनर चालक वाहन सड़क पर छोड़कर ही मौके से फरार हो गया। टीम पहुंची और कंटेनर खोला तो उसमें केबल वायर की जगह व्हीस्की के कार्टन निकले।

