AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

किसान रैली में मुख्यमंत्री ने किसानों को दी कई सौंगातें : 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी कृषि बिजली की दरें

arln-admin by arln-admin
January 9, 2019
Reading Time: 1 min read
किसान रैली में मुख्यमंत्री ने किसानों को दी कई सौंगातें : 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी कृषि बिजली की दरें


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, किसान आयोग का पुनर्गठन होगा। 

जयपुर,(ARlive news)। जयपुर में आज बुधवार को हुई किसान रैली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल तक किसानों के लिए कृषि की बिजली दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए किसान आयोग का पुनर्गठन करेगी। यह आयोग किसानों की भावनाओं कोे समझकर सरकार को किसानों के हित की सिफारिशें करेगा।

खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए किसानों को नहीं कराना होगा भू-रूपांतरण

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि किसान अपनी उपज का मूल्य संवर्द्धन कर अधिक से अधिक लाभ कमा सकें, इसके लिए वे खा़द्य प्रसंस्करण इकाइयां लगा सकेंगे। दस हैक्टेयर तक जमीन पर ऐसी इकाइयां स्थापित करने के लिए किसानों को भू उपयोग परिवर्तन नहीं कराना होगा। उन्होंने कहा कि लघु और सीमान्त वृद्ध किसानों को भी वृद्ध पेंशन योजना में सम्मिलित किया जाएगा।

जून तक एक लाख कृषि कनेक्शन देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आगामी जून तक एक लाख किसानों को लंबित कृषि कनेक्शन जारी कर देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजफैड के माध्यम से कर्ज लेकर एक हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी, ताकि किसानों को एमएसपी पर खरीद का भुगतान समय पर मिल सके और उन्हें केन्द्र सरकार से राशि मिलने में देरी होने के कारण परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि चना एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Tags: CM#announce#kissan-rally

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .