उदयपुर,(ARlive news)। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र की विभिन्न पहाड़ियों पर कुछ लोगों ने अवैध हथकड़ शराब बनाने की भट्टियां शुरू कर दीं। पहाड़ियों पर छुपना और पुलिस दबिश पर भागना आसान मानकर असामाजिक तत्वों ने उदयपुर की पहाड़ियों को मुनासिब स्थान बना दिया है। इसी को लेकर मुखबीर से मिली सूचना पर प्रतापनगर पुलिस टीमों ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के ढीकली, देबारी, बोरा मगरा व आस-पास की पहाड़ियों पर एक साथी दबिश दी।
थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दबिश में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हथकड़ शराब के 20 ड्रम बमराद किए, जिसमें करीब एक हजार लीटर शराब बनाने का वॉश भरा हुआ था। पुलिस टीमों ने अलग-अलग पहाड़ियों पर मिली भट्टियां और वॉश नष्ट किए। पुलिस को आता देख इस धंधे मेें लिप्त बदमाश तो मौके से फरार हो गए।