AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

भाजपा ने किरण को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की तैयार करेंगी चुनावी रणनीति

arln-admin by arln-admin
January 5, 2019
Reading Time: 1 min read
भाजपा ने किरण को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की तैयार करेंगी चुनावी रणनीति


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
केन्द्रीय संगठन ने गृहमंत्री रह चुके कटारिया को जिम्मेदारी से रखा दूर।

उदयपुर,(ARlive news)। भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले 9 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। खासबात है कि इस सूची में मेवाड़ की दीदी राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी को भाजपा ने कर्नाटक का लोकसभा चुनाव सहप्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अब किरण कर्नाटक में भी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार होने वाली रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अपनाएंगी।

इससे भी ज्यादा खासबात यह है कि इस सूची में भाजपा ने राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री और कद्दावर नेता माने जाने वाले गुलाब चंद कटारिया को ऐसी जिम्मेदारी से दूर रखा है। जबकि माहेश्वरी और कटारिया दोनों ही पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

विधानसभा चुनाव में कटारिया को स्टार प्रचारक बनाया गया था, लेकिन वे तब अपनी सीट बचाने के चलते उदयपुर शहर सीट पर ही प्रचार करने तक सिमटे रह गए थे। जबकि किरण पूर्व मंत्री के साथ उदयपुर की सांसद, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, ऐसे में केन्द्रीय संगठन में किरण का कद काफी मजबूत है।

भाजपा की जारी सूची में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तमिलनाडु, पुंडुचेरी, अंडमान निकोबार का पियूष गोयल को प्रभारी व सीटी रवि को सहप्रभारी, उत्तर प्रदेश का जगत प्रसाद नड्डा को प्रभारी, कर्नाटक को मुरलीधर राव को प्रभारी, किरण माहेश्वरी को सहप्रभारी, दिल्ली का निर्मला सीतारमन को प्रभारी, जयभान सिंह पवैया को सहप्रभारी, हरियाणा का कलराज मिश्र को प्रभारी, विश्वास सारंग को सहप्रभारी और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर का अविनाश राय खन्ना को प्रभारी नियुक्त किया है।

Tags: kiran-maheshwari#karnataka#loksabha-chunav#sahprabhari#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .