AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

सबरीमाला विवाद : अब श्रीलंकाई महिला ने किया मंदिर में प्रवेश

arln-admin by arln-admin
January 4, 2019
Reading Time: 1 min read
केरल : सालों पुरानी परंपरा तोड़ दो महिलाओं ने किए सबरीमाला दर्शन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केरल,(ARlive news)। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मामला अभी खत्म नहीं हुआ था कि एक अन्य महिला ने मंदिर में प्रवेश किया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 9.30 बजे 46 वर्षीय श्रीलंकाई महिला ने मंदिर में प्रवेश किया है। महिला ने मंदिर में प्रवेश करने की जानकारी पुलिस को दी थी, इसके साथ ही उसने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई थी।

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक महिला की उम्र 46 साल है। महिला भगवान अयप्पा के दर्शन के बाद रात 11 बजे पंपा बेस कैंप वापस आ गई। बताया जा रहा है कि इस श्रीलंकाई महिला को मंदिर के अंदर प्रवेश करने को लेकर कोई रोक टोक नहीं किया गया। महिला के साथ उनके रिश्तेदार भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 2 जनवरी की सुबह 3:45 मिनट पर दो महिलाओं ने केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश किया और भगवान अयप्पा के दर्शन किए। दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 40 वर्ष बतायी गई है। केरल पुलिस ने दोनों महिलाओं को मंदिर के अंदर प्रवेश पाने में काफी मदद की और आखिर तक उनके साथ रहे। कुछ पुलिसकर्मी अपने वर्दी में महिलाओं के साथ मौजूद थे तो कुछ सिविल ड्रेस में। तब से वहां हिंसा और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

केरल की दो महिलाओं द्वारा सबरीमाला मंदिर में प्रार्थना व दर्शन करने के बाद बुधवार को मंदिर बंद कर दिया गया है। ये महिलाएं उसी आयु वर्ग की हैं, जिस पर अब तक प्रतिबंध लगा हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने गत वर्ष से 10-50 आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लगी रोक को हटा दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ संगठनों द्वारा न्यायालय के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .