कार्यवाही स्थगित हुई।

लोकसभा में आज राफेल सौदे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर चला। संदन में हुए हंगामे को लेकर स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर 19 सांसद सांसदों को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि कल भी 24 सासंदों को स्पीकर ने सस्पेंड किया था, ये सांसद ना केवल वेल में जाकर हंगामा कर रहे थे, बल्कि कागज के टुकड़े चेयर पर फेक रहे थे।
लोकसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए आज के बहस के संदर्भ में कुछ सवालों की लिस्ट दी है। अब देखना होगा कि राफेल पर राहुल का जवाब देने के लिए पीएम मोदी लोकसभा में आते हैं या रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण जवाब देंगी।
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा में कहा कि कैसा ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट था कि जिसकी कंपनी नहीं थी अभी, सिर्फ कागज पर थी, जबकि HAL के पास सब था। हमारी सरकार अगर साफ है तो हम क्यों जेपीसी से डरते हैं?
कांग्रस सासंदों ने सदन के कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया
सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर कांगेस सांसदों ने सदन में कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद जेपी यादव ने भारतीय सेना से अहीर अथवा यादव रेजिमेंट को हटाए जाने के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।


