
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी अनीस पुत्र कपूर चंद वशिष्ठ परिवार सहित उदयपुर घूमने आए थे।
गुरुवार रात करीब 9 बजे उसने अपनी कार लोक कला मंडल के पास खड़ी की और चेटक सर्किल तक खरीददारी करने चला गया।खरीददारी कर वापस लौटे तो पर्यटक को उसकी कार के पिछली सीट की खिडकी का कांच टूटा दिखाई मिला। पर्यटक ने तुरंत अपनी गाडी में देखा तो उसमें रखा बैग, जिसमे 10 हजार रुपये व कपड़े रखे थे और एक मोबाइल नहीं मिला।
जानकारी मिलने पर हाथीपोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पर्यटक की ओर से कोई मामला थाने में दर्ज नहीं करवाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।


