
एसएचओ नेत्रपाल ने बताया कि पड़ताल में स्कोर्पियो चोरी की पाई गई है। स्कोर्पियो पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से चोरी की गई थी और नंबर प्लेट बदलकर राजस्थान में तस्करी में उपयोग हो रही थी।
आज दोपहर सूचना मिली कि एक संदिग्ध गाड़ी कैलाशपुरी में मंदिर के पास खड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी के शीशों पर काली फ़िल्म चढ़ी थी और अंदर काले पर्दे लगे थे। गाड़ी के आगे वाले कांच से देखने पर सफेद कट्टे दिखाई दिए। गाड़ी को खुलवाकर कट्टे देखे तो उसमें डोडा चुरा निकला, जिसे जब्त किया गया।


