पालिका ने नोटिस देकर ध्वस्त कर निर्माण साम्रगी की जब्त
भीण्डर,(ARlive news)। नगरपालिका भीण्डर मंगलवार को बिना निर्माण स्वीकृति करवाये जा रहे अवैध निर्माण को लेकर हरकत में आई और अतिक्रमण पर जेसीबी चला कर निर्माण ध्वस्त कर दिया। निर्माण साम्रगी जब्त कर पालिका कार्यालय में जमा कर ली गई।पालिका की ऐसी कार्यवाही से नगर में चारो तरफ चर्चा का विषय रहा कि आखिर अब भीण्डर नगर को भुमाफियाओ एंव अवैध अतिक्रमणधारियो से राहत मिल सकेगी तथा नगर का विकास होगा।
भीण्डर रोड़ पर ख्वाजा मार्केट के पास बंशी लाल, महावीर कुमार नागदा निवासी भीण्डर द्वारा बिना निर्माण स्वीकृति के निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। जिसको लेकर नगर पालिका द्वारा 15 नवंबर को नोटिस जारी कर सूचित किया गया था, कि उक्त कार्य की पालिका द्वारा कोई निर्माण स्वीकृति नही ली गई है, यह नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 194 व 245 के प्रावधानो के विरूद्ध है। नोटिस के बाद भी मौके पर निर्माण कार्य जारी रहा तथा पालिका नोटिस की अनदेखी की गई। जिस पर मंगलवार को पालिका प्रशासन हरकत में आया और स्थानीय पुलिस की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमत साहू, उपाध्यक्ष गिरिश सोनी ,नेता प्रतिपक्ष श्याम सुन्दर साहु, पार्षद एजाज शेख, नारायण व्यास, राजेन्द्र चौबीसा, मोहन लाल अहीर, शोयब बोहरा, पार्षद प्रतिनिधी प्रेम सिंह राठौड़, देवेन्द्र सोनी सहित सैकड़ो नगरवासी मौजुद रहे।
—
बंशी लाल, महावीर कुमार नागदा द्वारा बिना निर्माण स्वीकृति के निर्माण कार्य करवाया जा रहा था, जिसको नोटिस जारी करने के बाद हटाया गया है। : हेमंत साहु, अध्यक्ष नगरपालिका भीण्डर
अवैध निर्माण हो रहा था, पुर्व में नोटिस दिया गया था, लेकिन इन्होंने नोटिस को दरकिनार कर निर्माण कार्य जारी रखा, जिस पर यह कार्यवाही की गई है। : रोहित मील अधिशाषी अधिकारी भीण्डर
न्यूज सोर्स जयदीप चौबीसा


