पिछले साल ही भाजपा ने लागू की थी यह यूनिफॉर्म,
एक साल बाद यूनिफॉर्म बदलने से परिजनों पर पड़ेगा आर्थिक भार।

भाजपा सरकार ने पिछले साल ही स्कूल यूनिफार्म बदली थी। कांग्रेस को पिछले साल से लागू की गई स्कूल यूनिफार्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा नजर आती है। इसलिए शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेशभर के 69 हजार 405 सरकारी स्कूल्स की यूनिफार्म बदलने के संकेत दिए है।
सरकारी स्कूल की यूनिफार्म बदलने से स्टूडेट्स के पेरेंट्स पर आर्थिक भार बढेगा। भाजपा सरकार ने पिछले साल ही स्कूल यूनिफार्म बदली थी। एक साल बाद फिर यूनिफार्म बदलने से पेरेंट्स को परेशानी का सामना करना पडेगा। प्रदेशभर में सरकारी स्कूल में 84 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ रहे है। एक स्टूडेट्स के एक यूनिफार्म सेट पर औसतन 500 रुपए खर्च होते है। ऐसी स्थिति में 84 लाख स्टूडेंट्स के पेरेंट्स पर 420 करोड रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार आएगा। पिछले बीस साल में सरकारी स्कूल की यूनिफार्म दो बार बदली गई दोनों बार भाजपा सरकार ने यूनिफार्म बदली।
पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने पिछले साल सरकारी स्कूल की यूनिफार्म बदली थी। राजे सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सरकारी स्कूल्स में नई स्कूल यूनिफार्म लागू की। प्रदेश में दो दशक बाद सरकारी स्कूल की यूनिफार्म को पूरी तरह से बदला गया था। वर्ष 1997 में तत्कालीन भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेश के सरकारी स्कूल्स की यूनिफार्म बदली थी। पिछली भाजपा सरकार ने बीस साल बाद 2017 में फिर एक बार स्कूल यूनिफार्म को बदला।
भाजपा सरकार ने लाइट ब्राउन और खाकी रंग की ड्रेस लागू की। बॉयज के लिए लाइट ब्राउन कलर की शर्ट और खाकी कलर की पेेंट की यूनिफार्म तय की गई। जबकि गर्ल्स के लिए लाइट ब्राउन कलर का कुर्ता सलवार और खाकी रंग की दुपटटा निर्धारित किया गया। भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस की यूनिफार्म में खाकी रंग की पेंट शामिल है।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि स्टूडेंट्स पर आरएसएस की विचाराधारा थोपने के लिए नई ड्रेस लागू की गई। कांग्रेस के विरोध के बावजूद भाजपा सरकार ने नई ड्रेस लागू की। अब प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में है। इसलिए अब कांग्रेस फिर से स्कूल यूनिफार्म बदलना चाहती है।
यूनिफार्म में सफेद कलर होना चाहिए
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान स्कूल यूनिफार्म बदलने का काम किया। यूनिफार्म में सफेद कलर होना चाहिए। सफेद कलर शांति का प्रतीक है।
साइकिल के रंग और स्कूल यूनिफार्म की समीक्षा करेंगे
भाजपा सरकार ने आरएसएस की विचारधारा थोपने के लिए पाठयक्रम में बदलाव किया। पाठयक्रम में बदलाव, शिक्षकों के ट्रांसफर, साइकिल के रंग और स्कूल यूनिफार्म की हम समीक्षा करेंगे। : गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षा राज्य मंत्री


