
दरअसल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के सुरक्षा गार्ड(पीएसओ) के व्हाट्सएप नंबर पर केसाराम नाम के युवक ने धमकी भरा ऑडियो भेजा है। इस ऑडियों में कहा जा रहा है कि बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन को 10 महीनों के अंदर गोली मार दी जाएगी। साथ ही ऑडियो पर मेवाराम को धमकाने वाले शख्स कर्नल सोनाराम चौधरी को हराने का गुस्सा जताते हुए गाली-गलौच भी कर रहा है।
धमकी भरा ऑडियो मिलने के बाद विधायक मेवाराम जैन ने जिला पुलिस अधीक्षक व आईजी को ऑडियो के बारे में सूचना दी। एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक विधायक जैन के कार्यालय पहुंचे और माले की जानकारी ली।
इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मगने की बेरी के पास विधायक मेवाराम जैन पर हमला हुआ था, जिसमें विधायक को कोई हानि नहीं हुई थी, लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा था। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के ठीक एक दिन पहले भी विधायक जैन के पीए ओमप्रकाश गौड़ पर ही हमला किया गया था। मामले को लेकर विधायक जैन ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
न्यूज सोर्स: जीएनएस (न्यूज एजेंसी)


