AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर सांसद ने नवनिर्वाचित विधायकों का किया सम्मान

arln-admin by arln-admin
December 25, 2018
Reading Time: 1 min read
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर सांसद ने नवनिर्वाचित विधायकों का किया सम्मान


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोकसभा चुनाव में मेवाड़ में भाजपा को विजय दिलाने के लिए सांसद और विधायक हुए संकल्पबद्ध।

उदयपुर,(ARlive news)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मंगलवार दोपहर टाउन हॉल के सुखाड़िया रंगमंच पर उदयपुर संसदीय क्षेत्र और जिले के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों का सम्मान समारोह हुआ।

सभी विधायकों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम आयोजक सांसद अर्जुनलाल मीणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उनके सिद्धांतों का सम्मान न सिर्फ भाजपा बल्कि अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी करते थे। वे हम सभी के मार्गदर्शक रहे हैं और हम प्रयास करेंगे कि उन्होंने हमें देश हित के लिए की जाने वाली राजनीति का जो रास्ता दिखाया है, हम उसका अनुसरण कर सकें।

सांसद अर्जुनलाल मीणा ने उदयपुर संसदीय क्षेत्र के शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, गोगुंदा विधायक प्रतापलाल भील, धरियावद विधायक गौतमलाल मीणा, आसपुर के भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा और चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के मावली विधायक धर्मनारायण जोशी का सम्मान किया।

इस अवसर पर राजसमंद सांसद हरीओम सिंह राठौड़ ने भी उदयपुर आकर कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, उपजिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत और वल्लभनगर के भाजपा प्रत्याशी रहे उदयलाल डांगी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

मेवाड़ में भाजपा का जीत दिलाएंगे

कार्यक्रम में सभी सांसद और विधायकों ने यह संकल्प लिया कि मेवाड़ से चारों संसदीय क्षेत्रों में वे हर संभव प्रयास कर भाजपा को शत प्रतिशत मतों से विजय दिलाएंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

Tags: bjp#mla#samman samaroh#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .