AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

बिना कमीशन नहीं होता काम : सिविल इंजीनियर और औषधी नियंत्रक रिश्वत लेते पकड़े गए

arln-admin by arln-admin
December 19, 2018
Reading Time: 1 min read
कृषि मंडी एक्सईएन और एईएन 1 लाख 43 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
स्कूल में हुए निर्माण कार्य का बिल पास करने की एवज में ले रहे थे रिश्वत।

उदयपुर,(ARlive news)। राजसमंद के रेलमगरा स्थित स्कूल में हुए निर्माण कार्य का बिल पास करने की एवज में सिविल कंसल्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर 34 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं।

राजसमंद एसीबी एडिएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान ब्लॉक रेलमगरा के कनिष्ठ अभियंता (सिविल कंसल्टेंट) शचीन्द्र कुमार शर्मा पुत्र मनोहर लाल और सहायक अभियंता रमेश कुमार चौरड़िया पुत्र शांतिलाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत की थी कि उसने रेलमगरा स्थित स्कूलों में 17 लाख रूपए लागत के निर्माण कार्य करवाए थे। ये बिल पास करवाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के इंजीनियर शचीन्द्र कुमार और रमेश चौरड़िया 17 लाख के बिल का 2 प्रतिशत कमीशन के अनुसार 34 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे हैं। एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। बुधवार को टीम ने इंजीनियर शचीन्द्र कुमार को परिवादी से रिश्वत लेते पकड़ लिया और इसी दौरान इंजीनियर रमेश कुमार भी अपना हिस्सा लेने शचीन्द्र के पास पहुंच गए, तो एसीबी ने उन्हें भी धरदबोचा।

मेडिकल दुकान का लाइसेंस सम्मिट करने के लिए भी मांग रहा था रिश्वत

इसी प्रकार सीकर एसीबी टीम ने सहायक औषधी नियंत्रक विजय कुमार सिंघल पुत्र रामस्वरूप को 30 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी की मेडिकल दुकान के लाइसेंस दस्तावेज जमा करने की एवज में सिंघल यह राशि ले रहा था।

सीकर एसीबी के डीएसपी कमल प्रसाद ने बताया कि परिवादी कुलदीप सिंह की चिड़ावा में मेडिकल की दुकान है। दुकाने के लाइसेंस की पत्रावली को जमा करने के लिए सहायक औषधी नियंत्रक विजय कुमार सिंघल 30 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा था। परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के दौरान ही आरोपी सिंघल ने परिवादी से 20 हजार रूपए ले लिए। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही की और आरोपी को परिवादी से 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, इसी समय एसीबी टीम ने आरोपी सिंघल से सत्यापन के समय लिए गए 20 हजार रूपए भी बरामद किए।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .