उदयपुर,(ARlive news)। कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने दो अलग-अलग मामलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर दोषी अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
ऋषभदेव उपखण्ड अधिकारी ने गत 10 व 12 दिसंबर को उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण के दौरान अनियमिताएं एवं कमियां पाई थी। इस संबंध में कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी द्वारा प्रेषित निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सीएमएचओ को दोषी चिकित्साधिकारी एवं कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार 17 सीसीए अंतर्गत आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिये है।
इसी प्रकार कोटड़ा उपखण्ड अधिकारी द्वारा 13, 22 व 24 नवंबर को उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में किये गये निरीक्षण दौरान अनियमिताएं पाई गई। इस संबंध में कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार 17 सीसीए अंतर्गत आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिये है।
दोनों ही मामलों में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की पूर्ति एक माह में नहीं करने पर दोषी के विरुद्ध जारी 17 सीसीए आरोप पत्र का निस्तारण कर उन्हें नियमानुसार दण्डित कर इसकी पालना रिपोर्ट कलक्टर कार्यालय के भिजवाने के निर्देश दिये गये है।

