
अशोक गहलोत ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैं भाई सचिन के साथ मिलकर प्रदेश को सुशासन लाएंगे। किसानों का कर्जा माफ करेंगे, ब्रॉडगेज के काम में गति लाएंगे, हाड़ौती में बांध बनवाना है और मेट्रो के कार्य में प्रगति लाएंगे।
सचिन पायलट ने गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि तीनों राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का आना इस बात की ओर इशारा करती है कि आमजनता भाजपा सरकार, इनके झूठे वादों को समझ चुकी है।


