उदयपुर,(ARlive news)। उदयपुर जिले में जीत का सबसे बड़ा अंतर मावली सीट पर रहा है। यहाँ जीत का अंतर 26978 वोट है। मावली सीट पर धर्मनारायण जोशी को निर्वाचन अधिकारी की ओर से जीत का प्रमाणपत्र भी दे दिया गया है।
इसके अलावा सभी सीटों पर 1 से 2 राउंड की काउंटिंग बची है। कर्मचारी अभी डाकमत पत्र की गिनती कर रहे हैं। वल्लभनगर सीट पर गजेंद्र सिंह की बढत है, लेकिन इस सीट पर भी के राउंड की गिनती शेष होने से सस्पेन्स बरकरार है।
अब तक कि अपडेट शीट
गोगुन्दा : प्रताप भील (भाजपा) 61935, मांगीलाल गरासिया 61087(कांग्रेस)
झाड़ोल : बाबूलाल खराड़ी (भाजपा) 76180, सुनील कुमार भजात (कांग्रेस) 59954
खेरवाड़ा : दयाराम परमार (कांग्रेस) 71825, नानालाल अहारी (भाजपा) 51912
उदयपुर ग्रामीण : फूल सिंह मीणा (भाजपा) 96667, विवेक कटारा (कांग्रेस) 77995
उदयपुर शहर : गुलाब चंद कटारिया (भाजपा) 67450, गिरिजा व्यास 59242 (कांग्रेस)
मावली : धर्म नारायण जोशी (भाजपा) 99723, पुष्कर लाल डांगी 72745 (कांग्रेस)
वल्लभनगर : गजेंद्र सिंह 59325 (कांग्रेस), रणधीर सिंह भींडर 56952 (जनता सेना)
सलूम्बर : अमृत लाल मीणा (भाजपा)53460, रघुवीर सिंह मीणा 43283 (कांग्रेस)

