उदयपुर,(ARlive news)। उदयपुर मतदान के बाद निर्वाचन कार्यालय ने शुक्रवार रात अंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची के अनुसार सर्वाधिक मतदान 79.80 प्रतिशत झाड़ोल और सबसे कम मतदान 66.35 प्रतिशत उदयपुर शहर सीट पर हुआ।
देर रात तक निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदान ईवीएम मशीनों को सुरक्षित इकट्ठा कर लिया गया है। 11 दिसंबर को मतगणना होगी।


