AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

पांच साल का बच्चा भी मोदी के वादों की हकीकत समझ चुका है : राहुल

arln-admin by arln-admin
December 4, 2018
Reading Time: 1 min read
राहुल ने उद्यमियों से हुए संवाद में नोटबंदी-जीएसटी पर सरकार को घेरा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
उदयपुर,(ARlive news)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने
मंगलवार को सलूम्बर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की कर्ज माफी का वादा करने वाली, किसानों के अनाज का सही दाम का वादा करने वाली, किसानों का कर्ज माफी का वादा करने वाली, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के सारे वादे जुमले निकले। भारतीय जनता पाटी अपने एक भी वादे पर खरा नहीं उतर पाई। उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार बताने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार पर एक शब्द नहीं बोलते।
राहुल ने कहा कि देशवासियों ने यह भरोसा कर कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो उनके द्वारा किये गये वादे पूरे होंगे। अब साढ़े चार साल बाद देश की जनता, युवा उनके वायदों पर सवाल पूछ रही है। प्रदेश के युवाओं में बेरोजगारी को लेकर इतनी निराशा व्याप्त होने लगी है कि पिछले दिनों 4 युवाओं ने आत्महत्या कर ली, किसान लगातार आत्महत्या कर रहा है। किसानों द्वारा अपनी वाजिब मांगों के लिए आवाज उठाने पर उन पर गोली चलाई जाती है। मंडी में किसानों को अनाज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। पांच साल का बच्चा भी प्रधानमंत्री के दावों की हकीकत को पहचान चुका है।
गांधी ने कहा कि मोदी अपने हर भाषण में भारत माता की जय बोलते हैं, परन्तु देश की भारत माता जिनमें है उन गरीब किसानों, युवाओं, मेहनतकश मजदूरों, महिलाओं की आवाज नहीं सुनते। प्रधानमंत्री इनकी आवाज को भारत माता की आवाज नहीं मानते। मोदीजी देश के 15 प्रमुख पूंजीपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्जा माफ करते है तथा अनिल अंबानी की आवाज सुनते हैं।
गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 10 दिनों के अन्दर-अन्दर किसानों का कर्जा माफ कर भारत माता की आवाज सुनी जाएगी। देश का युवा रोजगार से वंचित है, युवा चिल्ला रहा है। सरकार को मैसेज देने के लिए देश का युवा आत्महत्या कर रहा है, परन्तु सरकार का इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस पार्टी जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाले आदिवासियों भाईयों के लिए बिल लाई, ताकि उनके शोषण को रोका जा सके। भट्टा-परसौल में निर्दोष किसान मारे गए।
Tags: congress#salumber#jansabha

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .