
सज्जन नगर निवासी मोहम्मद रईस खान ने अब्दुल सक्कुर उर्फ लाला के खिलाफ फायरिंग कर जान लेवा हमला करने की थाने में रिपोर्ट दी है।
थानाधिकारी चेनाराम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन से रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष के सिर में चोट लगी है। परिवादी ने फायरिंग की रिपोर्ट दी है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

