एटीएम लूट का प्रयास करने सहित 9 वारदातें कबूली।

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुंभलगढ़ से फरार होकर मादड़ी में किराए रह रहा है, और उसकी गतिविधियां संदिग्ध है। इस पर टीम ने संदिग्ध को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने खुद का नाम केलवाड़ा निवासी रतनलाल पुत्र कान्नाराम भील बताया और आपराधिक वारदातें कबूलीं। आरोपी ने बताया कि वह अक्सर हनुमान मंदिर में चोरी करता था।
आरोपी ने प्रताप नगर से सुखेर जाने वाले रोड स्थित हनुमान मंदिर, आरटीओ से अंबेरी रोड स्थित हनुमान मंदिर, ईसवाल घाटे में हनुमान मंदिर के ताला तोड़ दानपात्र से पैसे चुराना कबूल किया। इसके अलावा आरोपी ने प्रतापनगर चौराहे, मादड़ी रोड नंबर 1 से एक-एक बाइक, कुंभलगढ़ में एक दुकान से कंप्यूटर, किराणे की दुकान नकदी और सामान चोरी करना कबूला, मादड़ी फैक्ट्री में भंगार मिला तो वही चोरी कर लिया। गत दिनों आरोपी ने मादड़ी रोड पर एटीएम मशीन को लूटने का प्रयास किया था।


