AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

पैडल टू जंगल: आज से 32 साइकिलिस्टों के 220 किमी रोमांचक सफर की हुई शुरूआत

arln-admin by arln-admin
November 30, 2018
Reading Time: 1 min read
पैडल टू जंगल: आज से 32 साइकिलिस्टों के 220 किमी रोमांचक सफर की हुई शुरूआत


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARlive news)। वन विभाग और ले टूर डी इंडिया की ओर से पैडल टू जंगल रोमांचक सफर की शनिवार सुबह से शुरूआत हुई। 32 साइकिलिस्ट बाघदड़ा नेचर पार्क से 220 किमी के रोमांचक सफर के लिए रवाना हुए।

संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा और आईजी विशाल बंसल, सीसीएफ इन्द्रपाल सिंह मथारू, सीसीएफ वाइल्ड लाइफ राहुल भटनागर ने सुबह 8 बजे हरी झंडी दिखाकर साइकिलिस्टों को रवाना किया, साथ ही ईको डवलपमेंट कमेटी लकड़वास सदस्यों ने सभी 32 साइकिलिस्टों को तिलक लगाकर सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। ले टूर डी इंडिया के प्रतिनिधी कुशाल राठौड ने यात्रा दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डीएफओ सुहेल मजबूर ने बताया कि 32 साइकिलिस्ट मेंगलोर, गोवा, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, कोटा, जयपुर, अहमदाबाद और उदयपुर से हैं। साइकिलिस्ट ने पहले दिन अभयारण्य के अंदर अरावली की वादियों से गुजरते करीब 100 किमी का सफर तय किया और जयसमंद पहुंचे। सभी ने जयसमंद झील में बोटिंग की और रूठी रानी का महल देखा। रात को सभी साइकिलिस्ट ने जयसमंद में ही कैंप किया। पश्चिम सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से साइकिलिस्टों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए, सभी लोगों ने साइकिलिस्टों का उत्साहवर्धन किया और सभी ने काफी एंजॉय किया।

साइकिल सफारी के उद्घाटन कार्यक्रम में डीएफओ हरिणी वी, एसीएफ शैतान सिंह देवड़ा, चन्द्रपाल सिंह चौहान, सेवानिवृत अधिकारी वीरपाल सिंह राणा, प्रताप सिंह चूंडावत, प्रकृति प्रेमी विनय दवे, शरद अग्रवाल सहित अन्य विशेषज्ञ और वनकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags: #pedaltojungle#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .